उत्तराखंड में दिवाली के जश्न के बीच मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जहां एक ओर लोग दीपों के पर्व की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम का मिजाज त्योहार के रंग में हल्का खलल डाल सकता है। नक्शेदेखें
8 नवम्बर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 8 नवम्बर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है। जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
9 और 10 नवम्बर का weather update
मौसम विभाग की माने तो 9 नवम्बर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है। जबकि 10 नवम्बर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में बारिश और 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी की संभावना है
About The Author
You may also like
जेनी मामले’ पर गोदियाल बोले, असल मुद्दों से ध्यान हटाने की चाल, माले ने भी उठाए सवाल
दीपावली पर्व के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने 02 स्थानों पर कराई मॉक ड्रिल, क्विक रेस्पॉन्स पर घटनास्थल पर पहुंची फायर यूनिट*
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
सेना के जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खास अंदाज में मनाई दिवाली
गुरुकुल कांगड़ी विवि: कुलसचिव से मारपीट मामले में 6 कर्मचारी निलंबित, देहरादून परिसर से अटैच

