


प्रतापनगर। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परियों के देश के नाम से प्रसिद्ध खैट पर्वत के आंचल में स्थित ग्राम पंचायत चौंड, कोलगांव में जनसंपर्क एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान डॉ. भान सिंह नेगी ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व महाप्रबंधक, जीएमवीएन, आदरणीय श्री विद्या दत्त पेटवाल के गांव पहुंचकर वृक्षारोपण किया तथा क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
इस अवसर पर डॉ. नेगी ने श्री पेटवाल द्वारा विकसित किए गए विशाल मिश्रित वन का अवलोकन किया। श्री पेटवाल ने बड़े भूभाग में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों, बांज के वृक्षों, औषधीय पौधों तथा अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियों का संरक्षण एवं उत्पादन किया है।
डॉ. भान सिंह नेगी ने कहा कि “श्री विद्या दत्त पेटवाल जी द्वारा विकसित किया गया यह मिश्रित वन पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता और बागवानी के क्षेत्र में एक अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। उनकी सकारात्मक सोच और प्रकृति के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।”
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में फलदार, औषधीय एवं स्थानीय प्रजातियों के पौधों को बढ़ावा देकर न केवल पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं।
खैट पर्वत की तलहटी में विकसित इस मिश्रित वन के मध्य निर्मित सुंदर अतिथि गृह भी प्राकृतिक परिवेश को और आकर्षक बनाता है। डॉ. नेगी ने कहा कि यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और बागवानी के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए सीखने और प्रेरणा लेने का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।
उन्होंने बागवानी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों से आग्रह किया कि वे एक बार इस मिश्रित वन का अवलोकन अवश्य करें और श्री विद्या दत्त पेटवाल द्वारा किए जा रहे इस उल्लेखनीय कार्य से प्रेरणा लें।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

