टांडा जंगल क्षेत्र में हुआ हादसा, परिवार का सबसे बड़ा बेटा था कुंदन; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
ऊधम सिंह नगर न्यूज- दिल्ली से नैनीताल स्थित अपने घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की ऊधम सिंह नगर के टांडा जंगल क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान कुंदन सिंह सम्मल (24) पुत्र खुशाल सिंह सम्मल निवासी राशिल, काठगोदाम (जनपद नैनीताल) के रूप में हुई। बताया गया कि कुंदन पिछले चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहे थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग कर रहे थे। वह परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। उनके परिवार में दो छोटे भाई और एक बहन हैं।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे का कारण जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है।
कुंदन की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

