हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर किए गए शुद्धिकरण हवन को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमाती जा रही है। मंगलौर में कांग्रेस ने दलित समाज के साथ जनसभा की।यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी
कांग्रेस ने शुद्धिकरण मामले पर खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा
8 अगस्त को खड़गे की जनसभा के बाद रैली स्थल पर हवन और गंगाजल छिड़कने की घटना को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा और हिंदू संगठनों पर निशाना साध रही है। अब इस मुद्दे को लेकर मंगलौर में भी कांग्रेस ने दलित समाज के बीच जनसभा कर इसे सामाजिक सम्मान और छुआछूत से जोड़ते हुए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कई लोगों ने भाजपा छोड़ की कांग्रेस ज्वाइन
मंगलौर में आयोजित जनसभा में विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभा में मौजूद लोगों ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेने की बात कही।
शुद्धिकरण हवन को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि देश और प्रदेश में वर्ष 2026 में भी छुआछूत जैसी घटनाओं का सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर उसके आने के बाद किसी स्थान का ‘शुद्धिकरण’ करना समाज को बांटने वाली मानसिकता को दर्शाता है
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

