Chamoli News: उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताजा मामला चमोली के थराली से सामने आ रहा है। यहां पर प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल पहुंची 32 साल की गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
pregnant-woman-dies-brought-to-hospital-in-labour-pain-karanprayag-chamoli-news
चमोली में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला
दरअसल परिवार वालों ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। यहां डॉक्टरों ने करीब छह घटों तक महिला को सामान्य प्रसव का भरोसा देकर भर्ती रखा। लेकिन महिला की हालत जब बिगड़ी तब जाकर उसे कर्णप्रयाग रेफर किया गया।
समय से नहीं किया रेफर, एंबुलेंस में ही तोड़ा दम
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि समय पर रेफर ना किए जाने की वजह से महिला की हालत गंभीर हुई। ऐसे में जब महिला को कर्णप्रयाग अस्पताल जे ला रहे थे उससे पहले ही एंबुलेंस में गर्भवती ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताते चलें कि मृतक महिला के पहले से दो छोटे बच्चे हैं। ये उसका तीसरा प्रसव था। महिला की मौत के बाद गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

