


9 एवं 10 अक्टूबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
देहरादून। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आज मेजबान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता (रायपुर), देहरादून का विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़ एवं विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सदस्य अनिल सिंह तोमर ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान क्रीड़ा सचिव एवं क्रीड़ा परिषद सदस्य ने महाविद्यालय के प्राचार्य, क्रीड़ा प्रभारी एवं क्रीड़ा समिति के सदस्यों के साथ प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं, खेल मैदान, आवास, भोजन, पंजीकरण सहित प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए।
विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 (महिला एवं पुरुष) का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. विनोद प्रकाश अग्रवाल, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुमन सिंह गुसाईं, डॉ. सत्येंद्र डौंडियाल, डॉ डिम्पल भट्ट, डॉ. नवीन रावत, डॉ. विनोद कुमार शाह सहित क्रीड़ा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
16वें ‘देहरादून किताब कौतिक’ का दूसरा दिन: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गूंजे लोकभाषाई सुर, लोकगीत और साहित्यिक चर्चाएं
सीता जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ भव्य मंचन पंचम श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस उमड़ी रामभक्तों की भीड़, कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
जीने के लिए कई बार जहर पीना पड़ता है…।
दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है दुग्ध संघ – मुकेश बोरा*
देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप से महिला चला रही थी पूरा खेल
