उत्तराखंड में करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, सरकार ने जारी किया यह आदेश

देहरादून – उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों को त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा। खासतौर पर करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को पूजा और त्योहार की तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी) तथा विभिन्न शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए यह अवकाश प्रभावी रहेगा।

सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। फैसले से करवा चौथ मनाने वाली महिलाओं में खुशी का माहौल है। अवकाश के चलते महिला कर्मचारियों को कार्यालय की जिम्मेदारियों के साथ त्योहार की तैयारियों के बीच तालमेल बैठाने में राहत मिलेगी। राज्य सरकार के सार्वजनिक अवकाश के फैसले से त्योहार मनाने वाले कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

About The Author