हल्द्वानी, उत्तराखंड: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अध्ययन केंद्रों में परामर्श सत्रों के आयोजन की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो0 नवीन चंद्र लोहनी ने की, जिसमें क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों और आईटी अनुभाग के सदस्यों ने भाग लिया।
सहायक क्षेत्रीय निदेशकों ने अपने-अपने केंद्रों में आयोजित परामर्श सत्रों की जानकारी दी, जबकि आईटी अनुभाग ने अध्ययन केंद्रों के वेब पेज बनाने और अपडेट करने के प्रयासों के बारे में बताया। कुलपति जी ने निर्देश दिए कि अध्ययन केंद्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन परामर्श सत्रों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए और वेब पेजों को समय-समय पर अपडेट किया जाए, ताकि शिक्षार्थियों को इसका समुचित लाभ मिल सके।
बैठक में निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं प्रो0 गिरजा प्रसाद पांडे, प्रशासनिक अधिकारी श्री पी एस परिहार, आईटी अनुभाग से श्री पवन कुमार, श्री जितेंद्र द्विवेदी और श्री विनीत पोडियाल भी उपस्थित थे।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

