देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओटी इमरजेंसी बिल्डिंग में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। वेतन में देरी और पीएफ जमा न होने को लेकर सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। भौगोलिकसंदर्भ
दून अस्पताल में हड़ताल पर सफाई कर्मचारी
बता दें शनिवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं उनकी एक वरिष्ठ चिकित्सक से पुलिस बुलाने की बात करने पर झड़प भी हो गई। कर्मचारियों का कहना है कि उनको पहले तो कम वेतन दिया जाता है, वहीं उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा पांच माह से पीएफ भी नहीं कट रहा है।
अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा
दून अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है। वेतन में देरी और पीएफ जमा न होने के मुद्दे को लेकर सफाई कर्मचारी आक्रोशित हैं। इसी को लेकर 19 सितंबर को कर्मचारियों ने अस्पताल के प्राचार्य का घेराव कर अपनी नाराजगी जताई।
कर्मचारियों और डॉक्टरों के बीच झड़प
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और डॉक्टरों के बीच भी झड़प की स्थिति बन गई। मामले पर प्राचार्य डॉ. गीता जैन और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आर.एस. बिष्ट ने G.D. अजमेरा के सुपरवाइज़रों को निर्देश दिया है कि वे सफ़ाई कर्मचारियों का वेतन समय पर दें और उनका PF तुरंत जमा करें
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

