हल्द्वानी- थाना मुखानी क्षेत्र में एक अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 17 वर्षीय किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिलोक नगर, मुखानी निवासी श्रीमती जया अधिकारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र शुभम अधिकारी नशे की लत से ग्रसित था। उपचार के लिए उसे करीब दो महीने पहले “संकल्प नशा मुक्ति समिति” में भर्ती कराया गया था।
21 तारीख को जब वह अपने पुत्र से मिलने केंद्र पहुंचीं, तब उसकी हालत सामान्य थी। लेकिन उसी दिन बाद में केंद्र से सूचना मिली कि उनका बेटा अचानक बेहोश हो गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जब परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, तो वहां नशा मुक्ति केंद्र का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि किशोर के लीवर और किडनी गंभीर रूप से प्रभावित हैं और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और नाबालिग को गैरकानूनी तरीके से वहां रखा गया था। साथ ही उपचार में गंभीर लापरवाही भी पाई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना मुखानी में FIR संख्या 50/26 दर्ज की गई है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 तथा मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 की धारा 87/108 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने केंद्र की संचालिका आयुषी कपिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

