*प्रेस नोट*
*एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश – ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के विरुद्ध चोरगलिया पुलिस का शिकंजा*
*”चोरगलिया पुलिस टीम ने एक युवक को 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार”*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी *श्री मनोज कुमार कत्याल* एवं *क्षेत्राधिकारी लालकुआँ श्री विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण में, *थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा* के नेतृत्व में *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अवैध हथियारों की बरामदगी एवं धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोरगलिया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक *02.08.2026* को थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गलफार गेट को जाने वाले रास्ते के पास से *अभियुक्त प्रिंस सिंह* पुत्र स्व. मनजीत सिंह, निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल, उम्र 23 वर्ष को 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध *थाना चोरगलिया पर एफआईआर संख्या- 35/2026 में धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
प्रिंस सिंह पुत्र स्व. मनजीत सिंह, निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल, उम्र 23 वर्ष।
*बरामदगीः-*
*1-* 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर
*2-* 01 जिंदा कारतूस
*गिरफ्तारी टीमः-*
*1.* अपर उपनिरीक्षक मनजीत सिंह
*2.* कानि. रूपबसन्त राणा
*3.* कानि. सन्दीप सिंह
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

