
















ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान के नेतृत्व में हैप्पी होम स्कूल श्यामपुर ऋषिकेश के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्मृति वन ऋषिकेश में शैक्षणिक भ्रमण कर स्मृति वन के इतिहास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की। स्मृति वन संस्थापक जुगलान ने छात्र छात्राओं को स्मृति वन में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि स्मृति वन ऋषिकेश को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त रखा गया है।लालपानी वन बीट कक्ष संख्या 2 अंतर्गत दो हेक्टेयर भूमि पर स्थापित स्मृति वन में एक हजार से अधिक पौधों का संरक्षण किया गया है। छात्र छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के पश्चात उन्होंने यहां औषधीय पौधों का रोपण कर भ्रमण को जीवंत किया।इस अवसर पर नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी,शिक्षक अंकित राजपूत, अभिषेक नेगी राजेश कुमार,वन्यजीव छायाकार अखिल भण्डारी,अदिति सेमवाल,आरुषि, आकृति,सोनाक्षी,सिया,रिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशांक शुक्ल को मिला ‘ऋषि सम्मान-2026’
नशे में धुत व्यक्ति से लूट की कोशिश, धक्का लगने से हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
दोपहर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, रात्रि में श्रीराम वनवास लीला का हुआ मंचन
हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत
उर्मिला सनावर पर बढ़ता जा रहा शिकंजा, देहरादून में 1 और मुकदमा दर्ज
