_*यात्री ने पुलिस का तहे दिल से जताया आभार*_
*डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा आम जनता की सहायता और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जिस क्रम में थाना मुखानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक यात्री का खोया हुआ कीमती सामान से भरा बैग चंद घंटों के भीतर ढूंढकर निकला।
*घटना का विवरण:-*
दिनांक 27 जून 2026 की रात्रि को यात्री श्री डूंगर सिंह पुत्र स्व० अमर सिंह, निवासी- ग्राम गलारी, तहसील धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ ने थाना मुखानी में आकर सूचना दी कि सफर के दौरान उनका बैग कहीं छूट गया है। बैग में 03 मोबाइल फोन, ₹24,000 नगद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य जरूरी सामान था।
सूचना मिलते ही *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी* द्वारा तत्काल थाना मुखानी की चीता मोबाइल टीम को बैग की खोजबीन हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और यात्री द्वारा उपयोग किए गए वाहन (टेंपो) की पहचान की गई।
सीसीटीवी के माध्यम से टेंपो का रूट फॉलो करते हुए पुलिस ने दो सजग नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया, जिन्होंने बताया कि उन्हें अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पास कालाढूंगी रोड पर यह बैग गिरा हुआ मिला। दोनों नागरिकों *प्रदीप कुमार सागर पुत्र रामलाल, निवासी- लालडांट बैंक कॉलोनी और अतुल प्रताप सिंह पुत्र रूप किशोर, निवासी- पीली कोठी, प्रेम विहार* ने ईमानदारी का परिचय दिया और थाना मुखानी में यात्री का बैग लेकर उपस्थित हुए।
यात्री डूंगर सिंह की मौजूदगी में बैग को चेक किया गया, जिसमें सारा सामान पूरी तरह सुरक्षित मिला।
*पुलिस टीम द्वारा डूंगर सिंह को उनका निम्नलिखित सामान सकुशल सुपुर्द किया गया:-*
✅ 03 मोबाइल फोन, ₹24,000/- नगद, 01 सोने का हार व 01 चांदी का हार, 01 सोने की अंगूठी व 01 सोने का मांग टीका, 02 कान की बाली व 01 नाक की बाली, चांदी के जेवर (एक पूरा सेट) कपड़े, पानी की बोतल व अन्य घरेलू सामान।
अपना कीमती सामान वापस पाकर वादी डूंगर सिंह ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कार्यकुशलता और सजग नागरिकों की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
*पुलिस टीम:-*
*1.* श्री सुशील जोशी (थानाध्यक्ष, मुखानी)
*2.* कॉन्स्टेबल रोहित (चीता टीम)
*3.* कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा (चीता टीम)
*4.* कॉन्स्टेबल प्रहलाद राणा
*5.* कॉन्स्टेबल गोपाल दत्त
*6.* कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह बिष्ट (सीसीटीवी)
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

