जवाहर नवोदय विद्यालय में 24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा की ओर से आयोजित कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर का तीसरे दिन भी उत्साहपूर्वक संचालन

जवाहर नवोदय विद्यालय में 24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा की ओर से आयोजित कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर का तीसरे दिन भी उत्साहपूर्वक संचालन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट्स के बीच “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति व सैन्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब दिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ प्रमोद नैनवाल ने विद्यालय एवं एनसीसी अल्मोड़ा की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और देश के उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर रही हैं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कर्नल पी.बी. कुलकर्णी, सूबेदार मेजर दीपेंद्र सिंह, प्राचार्य पंकज श्रीवास्तव, चीफ ऑफिसर अनुराधा शर्मा, लेफ्टिनेंट लाखन सिंह राणा, मंजीत भगत सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

About The Author