दिनांक 8 में 2026 को धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के वाणिज्य एवं कंप्यूटर विभाग के द्वारा NISM-SEBI NFLQ 2026 वित्तीय साक्षरता पर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटी मार्केट एवं सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया के सहयोग से ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से बीमा, बैंक, शेयर बाजार, म्युचुअल फंड एवं साइबर क्राइम से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में 80 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया एवं 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह प्रतियोगिता रात को 10:00 बजे समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में वाणिज्य, कला , प्रबंधन, पर्यटन , कंप्यूटर, पत्रकारिता , गृह विज्ञान एवं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इन सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को NISM एवं SEBI मुंबई के निदेशक द्वारा स्व हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र ऑन लाइन माध्यम से वितरित किए गए । इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के चार राउंड होंगे । प्रथम राउंड ऑनलाइन, द्वितीय राउंड कॉलेज स्तर पर, तृतीय राउंड क्षेत्रीय स्तर, चतुर्थ राउंड राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इस प्रतियोगिता को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद भारत सरकार द्वारा भी प्रोसाइट किया जा रहा है। इसमें वाणिज्य संकाय के विभाग प्रभारी एवं सेबी के पूर्व रिसोर्स पर्सन डॉ राजपाल सिंह रावत ने कहा है छात्र-छात्राओं को वित्तीय जानकारी होना आवश्यक है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रणिता नंद ने कहा वर्तमान समय में जितनी तीव्र गति से डिजिटल कारण हो रहा है उतना ही छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी भी होना अनिवार्य है। कार्यक्रम के आयोजन में वाणिज्य संकाय के विभाग प्रभारी डॉ राजपाल सिंह रावत , डॉ नताशा , कंप्यूटर विभाग के डॉ देवेंद्र कुमार एवं अन्य विभागों के विभाग प्रभारियों ने योगदान दिया।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

