पीजी कोलेज कोटद्वार मे आयोजित हुआ श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का महासंघ समारोह

पीजी कोलेज कोटद्वार मे श्रीदेव सुमन बिश्वबिद्यालय का छात्र महासंघ समारोह बड़ी धूम धाम से आयोजित किया गया श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से समारोह की शुरुआत की गई समातोह मे मुख्य अतिथि लैंसडाउन विधायक दलीप रावत ने अपने सम्बोधन मे कहा कि बिश्वबिद्यालय छात्र महा संघ का अध्यक्ष का पद का प्रतिनिधित्व पीजी कोलेज को मिलना छात्र छात्राओं के लिये गौरव का बिषय है

छात्र और समाज हित के लिये कार्य करना छात्र संघ की संस्कृति होनी चाहिए उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर बिश्व नाथ खाली ने कहा कि शिक्षा के साथ नेतिक शिक्षा और संस्कारो का होना जरूरी है बिधार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री यशवंत पवार ने कहा कि परिषद ने हर जिले को नेतृत्व करने का अवसर दिया है छात्र महासंघ के अध्यक्ष अमित काला ने कहा कि अपने कार्यकाल मे बिश्व बिद्यालय के सभी छात्र छात्राओं की मंगू का समाधान कराने का प्रयास किया उन्होंने उन्होंने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनसे उन्हें समुचित सहयोग प्राप्त हुआ समारोह मे लोक गायिका हेमा नेगी करासी तथा उनकी टीम ने जगार सहित अन्य लोक गीत जागर की मनमोहक प्रस्तुति दी और छात्र-छात्राओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने सभी आगंतों का आभार करते हुए समारोह के लिए सभी छात्र छात्राओं तथा छात्र महासंघ को शुभकामनाएं प्रेषित की समारोह के संरक्षक तथा महाविद्यालय में अभिभावक संघ के अध्यक्ष आशीष काला ने अपने उद्बोधन मे छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम का संचालन डॉ पदमेश बुढ़ाकोटी ने किया समारोह मे बिधयाक दलीप रावत जी प्रोफेसर बिश्वनाथ खाली जी प्राचार्य प्रो डीएस नेगी डॉ जूनिश कुमार प्रो रमेश चौहान डॉ सुशील बहुगुणा डॉ एस के गुप्ता आशीष काला अरविन्द दुदपुड़ी आदित्य भंडारी अनीता भंडारी लुकमान यशवंत पवार युवराज राणा अखिलेश आयुष विकास कुमार अनुराग कंडवाल आयुष चमोली रितिका राणा भूमिका जोशी सौरभ नौडियाल मनोज शाह हिमांशु बर्मा अभिषेक कुकरेती आरिफ इमरान अमित केष्टवाल आयुष त्रिपाठी तनिष्का रावत सृष्टि मुस्कान जोया दिव्यांशी जोशी शिवानी बिष्ट रजनी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी गण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

About The Author