कैंची धाम दर्शन हेतु आए एक श्रद्धालु का खोया हुआ बैग यातायात पुलिस की सतर्कता एवं ईमानदारी के चलते सकुशल वापस मिल गया।
जानकारी के अनुसार *श्री अमन जी, जो तल्लीताल* से कैंची धाम घूमने आए थे, का बैग कैंची क्षेत्र में कहीं खो गया था। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइल एवं दो मोबाइल फोन रखे हुए थे। बैग खो जाने से श्रद्धालु काफी परेशान थे।
इस दौरान यातायात पुलिस में तैनात *चालक हेड कांस्टेबल हरीश नाथ* द्वारा तत्परता दिखाते हुए बैग की खोजबीन की गई। काफी प्रयासों के बाद बैग को सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी श्री अमन जी को सुपुर्द किया गया।
बैग में मौजूद सभी दस्तावेज, फाइल एवं दोनों मोबाइल फोन सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर श्री अमन जी ने यातायात पुलिस एवं हेड कांस्टेबल हरीश नाथ का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

