खटीमा। ऊधम सिंह नगर के खटीमा रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर-6 में शनिवार देर रात दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। दोनों व्यक्ति मौके पर अचेत अवस्था में पड़े मिले थे।
मामले की सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को देखा तो उनकी हालत गंभीर थी। बाद में दोनों की मौत की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत और 47 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है। राजेंद्र सिंह खटीमा में वेस्ट व्यू होटल के सामने रहते थे और परचून की दुकान चलाते थे। वहीं विनोद सिंह मूल रूप से ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।
दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दोनों मृतकों से जुड़े लोगों और घटनास्थल से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
दो लोगों की एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

