Uttarakhand Weather: आज और बढ़ेगा बारिश का कहर!, देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन हुई बारिश से ये कहा जा सकता है कि प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज यानी बुधवार, 1 July के लिए मौसम विभाग ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसके साथ ही गुरुवार को भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट हैं। आने वाले कुछ दिनों में मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

उत्तराखंड में आज और बढ़ेगा बारिश का कहर! Uttarakhand Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को बारिश की तीव्रता और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। उत्तराखंडपर्यटन

ऐसे में राज्य में आज यानी 1 जुलाई को भी भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत जिले में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की स्पीड से आंधी चलेगी।

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम Dehradun aaj ka Mausam 1 July
राजधानी देहरादून की बात करें तो एक जुलाई को यहां भी भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने खासकर देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते दिन यानी 30 जून से देहरादून में तेज बारिश देखने को मिली। सुबह जहां धूप खिली हुई थी तो वहीं थोड़ी ही देर बाद आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया।

About The Author