डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर “We the People: Ambedkar’s Idea of Rights and Social Justice” विषय पर राजनीति विज्ञान विभाग,उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय , राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली (पिथौरागढ़) तथा श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती (अल्मोड़ा) द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय वेबिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वेबिनार का उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों—समानता, न्याय एवं गरिमा—के संदर्भ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को समझना और समकालीन समाज में उनकी प्रासंगिकता पर विमर्श करना था।
कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की, जिनमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राध्यापक गण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल रहे। वेबिनार के मुख्य वक्ता माननीय उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. योगेश मीना जी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अत्यंत सरल एवं विश्लेषणात्मक शैली में अधिकारों एवं सामाजिक न्याय के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। अपने व्याख्यान में उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय संबंधी दृष्टिकोण को विस्तार से समझाते हुए बताया कि सामाजिक न्याय केवल संवैधानिक प्रावधानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की संरचना, सोच और व्यवहार में परिवर्तन से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने “We the People” की अवधारणा को एक जीवंत संकल्प के रूप में प्रस्तुत किया, जो प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में बदलती सामाजिक चुनौतियों के बीच अम्बेडकर के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
वेबिनार के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी सत्र विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने सामाजिक न्याय, अधिकारों की व्याख्या, समानता के सिद्धांत तथा वर्तमान संदर्भों में इनकी उपयोगिता से जुड़े विविध प्रश्न पूछे। मुख्य वक्ता ने सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तारपूर्वक देते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया, जिससे यह सत्र अत्यंत संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक बन गया।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी तथा उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. विश्वनाथ खाली के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संभव हो सका। साथ ही, निदेशक मंडल के रूप में प्रो. सिद्धेश्वर, प्रो. रेनू प्रकाश एवं डॉ. संतोष कुमार के महत्वपूर्ण सुझावों ने कार्यक्रम को प्रभावी दिशा प्रदान की।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक सुश्री शीतल आर्या , सह-संयोजक डॉ० घनश्याम जोशी आयोजन सचिव डॉ० लता जोशी, डॉ० आरुषि हिंवाली शुक्ला, श्री शुभांकर शुक्ल रहे । साथ ही समस्त आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा । सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता ने इस वेबिनार को एक सार्थक एवं सफल आयोजन बनाया।
अंततः, यह वेबिनार न केवल एक शैक्षिक संवाद का मंच बना, बल्कि इसने प्रतिभागियों को सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित भी किया ।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

