उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ़ रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने 31 अक्टूबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है ।
26 अक्टूबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि 29 अक्टूबर 2026 से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
29 अक्टूबर का weather update
वैज्ञानिकों की माने तो 29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी होने की संभावना है। जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
30 और 31 अक्टूबर का मौसम अपडेट
मौसम विभाग की माने तो 30 अक्टूबर को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के 3300 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है। वहीं 31 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है।
About The Author
You may also like
नशे में धुत व्यक्ति से लूट की कोशिश, धक्का लगने से हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
दोपहर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, रात्रि में श्रीराम वनवास लीला का हुआ मंचन
हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत
उर्मिला सनावर पर बढ़ता जा रहा शिकंजा, देहरादून में 1 और मुकदमा दर्ज
सीएम धामी ने खोला पिटारा: 728 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

