कोटद्वार वालीबॉल एसोसिएशन के द्वारा प्रथम तीन दिवसीय अंतर विद्यालय बालक वर्ग अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

कोटद्वार वालीबॉल एसोसिएशन के द्वारा प्रथम तीन दिवसीय अंतर विद्यालय बालक वर्ग अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कोटद्वार के कुल 18 टीमों ने प्रतिभा किया जिसमें उद्घाटन मैच नवयुग पब्लिक स्कूल एवं महर्षि विद्या मंदिर के मध्य खेला गया जिसमें नवयुग पब्लिक स्कूल ने महर्षि विद्या मंदिर को 15-13 व 15- 12 से हरा कर अगले राउंड मे प्रवेश किया। इसी क्रम मे सभी टीमें अपने अपने पुल से उच्च प्रदर्शन करते हुए प्रथम सेमीफाइनल डैफोडिल पब्लिक स्कूल एवं एम के वी एन के मध्य खेला गया जिसमें डैफोडिल पब्लिक स्कूल ने ऍम के वी एन क़ो हरा कर फाइनल मे एवं दूसरे सेमीफाइनल मैच नवयुग पब्लिक स्कूल एवं बलूनी स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें नवयुग पब्लिक स्कूल नहीं बलूनी पब्लिक स्कूल को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मैच डैफोडिल पब्लिक स्कूल एवं नवयुग पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें डैफोडिल पब्लिक स्कूल ने नवयुग को 21-19, 21-18 से हरा कर फाइनल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि श्री राकेश भट्ट जी जो कि संगठन के अध्यक्ष हैं एवं विशिष्ट अतिथि श्री भास्कर नेगी जी जोकि संगठन के कोषाध्यक्ष हैं निर्णायक मंडल की भूमिका में श्री अंकित खंतवाल श्री संदीप रावत श्री दीपक भारती श्री नवनीत नेगी श्री पवनीश चंदोला श्री राहुल कला श्री दीपक सिंह बिष्ट थे,
एवं न्यूज़ का आंखों देखा हाल संगठन के सचिव श्री सतीश मौर्य द्वारा बताया गया,

About The Author