

देहरादून।शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नईं दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान चण्डीगढ़ में 5 और 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्तराखण्ड प्रान्त की ओर से न्यास के *प्रान्त पर्यावरण संयोजक* और बीते वर्ष न्यूयार्क में क्लाइमेट एक्शन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला में अपना व्याख्यान देंगे।आयोजन में डॉ जुगलान उत्तराखण्ड में जलवायु परिवर्तन के कारण पारिस्थितिकीय तंत्र पर पड़ रहे प्रभावों बाढ़ आपदाओं से निबटने पारंपरिक तरीकों को राष्ट्रीय कार्यशाला में पर्यावरण चिंतको और विभिन्न विश्व विद्यालयों के उच्चाधिकारियों के सम्मुख रखेंगे।उक्त आयोजन में देशभर के पर्यावरणविद एवं शिक्षाविदों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा और दशा में सुधार पर गहन चिन्तन -मंथन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि वे रविवार की शाम चण्डीगढ़ के लिए रवाना होंगे।गौरतलब है कि डॉ जुगलान द्वारा प्रशासन और स्वयं सहायता समूह के सहयोग से देहरादून जनपद अन्तर्गत ऋषिकेश में दो हेक्टेयर वन भूमि पर वर्ष 2019 में स्मृति वन की स्थापना के साथ अवधारणा को साकार किया गया है।जो वर्तमान में बृहद रूप ले चुका है।जहां जन सामान्य से लेकर शासन प्रसाशन ,लोक सेवक और राज्य के माननीय द्वारा अपनों की स्मृति में पौध रोपण किया गया है।
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च
