बागेश्वर में जिलाधिकारी के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। किसी अन्य मोबाइल नंबर से फर्जी संदेश भेजकर धनराशि की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने आमजन से ऐसे फर्जी संदेशों और संदिग्ध फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की है।
DM के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश
प्रशासन के अनुसार, बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडे के नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल कर लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान नंबर से जिलाधिकारी या किसी अन्य अधिकारी के नाम पर धनराशि मांगे जाने पर बिना पुष्टि किए पैसे बिल्कुल न भेजें।
प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील
जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की पुष्टि संबंधित अधिकारी से आधिकारिक माध्यम से अवश्य करें। थोड़ी सी सतर्कता साइबर ठगी से बचा सकती है। जिला प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। आमजन से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, किसी के बहकावे में न आएं और संदिग्ध संदेशों को आगे भेजने के बजाय उनकी सत्यता की जांच करें
About The Author
You may also like
सबरी के जूठे बेर खाकर भगवान राम ने दिया सामाजिक समानता का संदेश
हाई स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, मलबे में तबदील हुए डब्बे, 68 की दर्दनाक मौत
Gold Silver Price Today: आज करवाचौथ के दिन सोने के बढ़े दाम, चांदी भी हुई मंहगी
मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है…’, रोहित शर्मा की वीडियो वायरल
पति से विवाद के बीच रेखा आर्य ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत

