मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है…’, रोहित शर्मा की वीडियो वायरल

‘

रोहित शर्मा भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी है। वो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। जिसके बाद अब वो बस एक ही फॉर्मेट यानी वनडे खेलते हैं। कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि रोहित को चयनकर्ता वनडे वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करेंगे। साथ ही उनके रिटायरमेंट की चर्चाएं भी तेज थी।

लेकिन अब स्थिति थोड़ी बदल गई है। पिछली सीरीज में रोहित बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी वो अब जमकर मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा की वीडियो वायरल
वनडे की कप्तानी से इसी साल रोहित शर्मा को हटाया गया। जिसके बादल टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई। 2027 में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में भी वो टीम की कमान संभालेंगे। इंग्लैंड दौरे पर रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जिसकेबाद चर्चा उनकी संन्यास की भी हो रही थी।

🗣️Shubhman or Iyer

“I choose Gill bcoz I have to play 2027 WC and Iyer for making comeback in T20I after 2027″😭

Rohit is not going anywhere till 2030 pic.twitter.com/38U18aTj7I

— Shikha (@Shikha_003) October 26, 2026
कहा, ‘मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है…’
अब रोहित का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये उन्हीं के शो Family Full House with Rohit Sharma का है। इसमें रोहित से सवाल किया जाता है कि “इमरजेंसी स्थिति में आप किसको कॉल करोगे, शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर?” इस पर रोहित कहते हैं, “दोनों ही कप्तान हैं. शुभमन गिल अभी मेरा कप्तान है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप मुझे खेलना है. उसको खुश रखना पड़ेगा.” रोहित इसके बाद मजाक में कहते है कि, “27 के बाद टी20 में कमबैक करना है तो श्रेयस अय्यर को खुश रखना पड़ेगा

About The Author