मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को काशीपुर में आयोजित ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करने पहुंचे। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युवाओं और विद्यार्थियों के बीच पहुंच रहे मुख्यमंत्री ने उनकी आकांक्षाओं, विचारों और भविष्य के उत्तराखंड को लेकर सुझावों को सुना। ट्रैवलगाइड पढ़ें
काशीपुर में सीएम ने किया युवाओं से संवाद
मुख्यमंत्री धामी ने आज काशीपुर में युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनके सुझाव सुने। बता दें इस कार्यक्रम के जरिये सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी केवल सरकारी योजनाओं की सहभागी ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में भी सक्रिय भागीदार बने। इसी उद्देश्य से ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद कर उनके नवाचार, सुझाव और विजन को सामने लाया जा रहा है।
2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दिए अपने सुझाव
इस अभियान में प्रदेश के 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, पर्यटन, पर्यावरण, तकनीक और पलायन सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए हैं। सीएम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, आधुनिक तकनीक, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को लेकर जिस दूरदर्शिता के साथ सोच रही है, वह विकसित उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। युवाओं से प्राप्त उपयोगी सुझावों को सरकार की योजनाओं और नीति-निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

