CM पुष्कर सिंह धामी का ऐलान, महिला उम्मीदवारों को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा देगी प्राथमिकता
चुनाव लड़ने की इच्छुक होंगी, वहां उन्हें पार्टी प्राथमिकता देगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।
उन्होंने नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस समेत विपक्ष के रवैये को आड़े हाथ लिया। साथ ही कहा कि महिला अधिकारों की लड़ाई में बाधा को जीत बताना विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक है।
मुख्यमंत्री ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्ष की वोटिंग को अन्यायपूर्ण करार दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है। कांग्रेस ने इंडी गठबंधन के साथ मिलकर संसद में जो किया, उसका जवाब जनता उसे वोट के अधिकार से देगी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह मातृशक्ति के सामर्थ्य से यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है, ठीक उसी तरह महिला आरक्षण के विकल्प रहित संकल्प को भाजपा अवश्य साकार करके रहेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर यहां के पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है।
यदि यह संविधान संशोधन विधेयक पारित हो जाता तो मातृशक्ति को राजनीतिक रूप से सशक्त और नीति निर्माण में उसकी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित होती।
ऐसे में महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों को टालना केवल विधायी देरी नहीं, बल्कि सामाजिक प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और संतुलित प्रतिनिधित्व के लिए भाजपा पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

