उत्तराखंड में गर्मी का कहर: मैदान तप रहे, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिलने के साथ तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है।
पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छाने साथ ही उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और पारे में इजाफा होने के आसार हैं।
रविवार को देहरादून में सुबह से चटख धूप खिली रही। हालांकि, बीच-बीच में आंशिक बादल भी मंडराते रहे, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और चिलचिलाती धूप ने बेहाल किया। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में भी धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।
ज्यादातर क्षेत्रों में पारा भी सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकार्ड किया गया। दून में अधिकतम तापमान सामान्य में चार और न्यूनतम में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि बनी हुई है।
ऊधमसिंह नगर और रुड़की में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं।
इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
विभिन्न शहरों का तापमान
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 36.7, 20.9
ऊधमसिंह नगर, 39.4, 16.4
मुक्तेश्वर, 28.9, 13.1
नई टिहरी, 26.2, 13.4
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

