हल्द्वानी
– बढ़े हुए बिजली बिल माफ करने और पुराने मीटर बहाल करने की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा ज्ञापन
हल्द्वानी में स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध में हल्द्वानी में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर दिखाई दिया। वार्ड-27 के पार्षद रोहित कुमार के नेतृत्व में पार्षदों और क्षेत्रवासियों ने बुद्ध पार्क से विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कोर्ट परिसर तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के साथ ही अपने खून से पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर हटाने, बढ़े हुए बिजली बिल माफ करने और विवादित बिलों की वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है उनका कहना था कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक विवादित बिजली बिलों की वसूली रोकी जाए और उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आए बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कर उन्हें माफ किया जाए, स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर दोबारा लगाए जाएं तथा जांच पूरी होने तक किसी भी उपभोक्ता से विवादित बिल की वसूली न की जाए प्रदर्शन में पार्षद हेमंत कुमार मोना, सलीम सैफी, सलमान सिद्दीकी, रईस अहमद गुड्डू, समीर अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि मुकीम सैफी, नदीम सैफी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

