यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने रामनगर से देहरादून के इस रूट को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने का फैसला किया है। अब रामनगर से देहरादून जाने के लिए सीधी ट्रेन जल्द ही शुरू की जाएगी। इसका शुभारंभ देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करने वाले हैं।
अब रामनगर से देहरादून चलेगी सीधी ट्रेन
दरअसल यहां के लोगों की लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी की मांग थी। जिसको मंजूरी मिल गई। इसके बाद अब 18 जुलाई के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा।
इस दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे शुभारंभ
सांसद अनिल बलूनी ने लोगों की मांग पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देहरादून जाने के लिए अब रामनगर के लोगों को सीधी ट्रेन सुविधा मिलने वाली है। जिससे ना सिर्फ लोगों का समय बचेगा। बल्कि व्यापार में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
धनगढ़ी पुल भी लोगों के लिए शुरू
सांसद ने कहा कि 18 जुलाई को ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। पहले ये रेल सेवा प्रयोग के लिए दो दिन चलाई जाएगी। जिसके बाद चार से पांच दिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए संचालन किया जाएगा। आम जनता को सासंद ने शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले धनगढ़ी पुल को भी शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद अब रामनगर से देहरादून सीधी रेल कनेक्टिविटी लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी
About The Author
You may also like
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
गायिका नेहा सिंह राठौर का नाम जोड़कर ‘सेक्स रैकेट’ की खबर चलाने पर विवाद, ABP ने मांगी माफी
गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं
उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047 के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंदनगर की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन
एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

