कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में शासनादेश के अनुपालन में BJMC विभाग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का आयोजन पत्रकारिता एवं जनसंचार की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति खरे द्वारा किया गया तथा छात्र छात्राओं से शपथ ग्रहण भी कराई गई। इस अवसर पर डॉ॰ आशा राम, इतिहास विभाग महाविद्यालय नोडल, नशा मुक्त भारत अभियान ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। साथ ही, उन्हें नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रोत्साहित किया गया। निर्णायक मंडल में
डॉ॰ निशांत भट्ट अंग्रेज़ी विभाग, डॉ॰ अंशिका बंसल, वाणिज्य विभाग तथा डॉ॰ अजय सिंह, गणित विभाग
द्वारा निर्णयन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में।
बीजेएमसी विभाग की तानुजा रावत प्रथम स्थान शक्ति नौगई, बीजेएमसी विभाग, द्वितीय स्थान एवं साक्षी चौहान बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं जनसंचार के प्राध्यापक श्री अनुपम भारद्वाज एवं श्री अरविंद दुदपुड़ी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री अरविंद दुदपुड़ी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

