हिमालय की वादियों में जहां कभी मंत्रों के जाप और हवाओं की सरसराहट से मन शांत होता था, वहां अब DJ की धमक गूंज रही है। बद्रीनाथ धाम में हाल ही में हुए DJ Concert को लेकर राजनीति और आध्यात्म जगत में भारी हलचल मच गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने इस आयोजन पर कड़ा एतराज जताते हुए अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की है।
बद्रीनाथ धाम में DJ concert पर भड़के मुरली मनोहर जोशी
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डॉ. जोशी ने कहा कि बद्रीनाथ धाम में DJ concert की अनुमति देना न केवल सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि धाम की पवित्रता पर सीधा आघात है। उन्होंने कहा जहां शंख वर्जित, वहां हो रहा शोर-शराबा! जोशी ने इस बात की याद दिलाई कि आदि गुरु शंकराचार्य जी ने इस धाम की स्थापना हिमालयी पर्यावरण में शांतिपूर्ण तरीके से भगवत भजन के लिए की थी।
मुरली मनोहर जोशी ने कहा इस स्थान की संवेदनशीलता और परंपरा इतनी सख्त है कि यहां शंख बजाना भी मना है। लेकिन इस नियम को भूलकर शोर-शराबे वाले संगीत कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय मूल्यों की घोर उपेक्षा है।
देवभूमि को बनाया जा रहा है बाजारू संस्कृति का शिकार: जोशी
भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा ‘देवभूमि को बनाया जा रहा है बाजारू संस्कृति का शिकार’ अपनी बात में तीखापन जोड़ते हुए उन्होंने लिखा, “यह इस बात का प्रतीक है कि अब देवभूमि को बाजारू संस्कृति के रूप में परिणीत किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी चिंता जताई कि इतनी अधिक ऊंचाई पर हजारों लोगों के एक साथ नाचने से उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर और घातक दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं, जिसकी सरासर अनदेखी की जा रही है।
हिमालय नाच घर नहीं! : जोशी
जोशी ने आगे कहा कि हिमालय देवात्मा है, भगवान शंकर का निवास और मां गंगा का उद्गम स्थल है। इसे ‘नाच ग्रह’ बनाना करोड़ों भारतीयों की आस्था पर गहरा आघात है। मुरली मनोहर जोशी ने भारतीय संस्कृति के अनुयायियों, शंकराचार्यों और संतों से इस सांस्कृतिक क्षरण के खिलाफ प्रभावी आवाज उठाने का अनुरोध किया है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से भी आग्रह किया है कि वे ऐसे आयोजनों पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाएं और देवभूमि की मर्यादा व पवित्रता को बनाए रखें।
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

