इंडिया गेट में बीते दिन अंकिता भंडारी के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी परिवार को अपना समर्थन देने के लिए इंडिया गेट पहुंचे। जिसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनका आभार जताया है। समाचारपढ़ें
गोदियाल ने जताया वरिष्ठ नेताओं का आभार
गोदियाल ने कहा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में आज देश की राजधानी दिल्ली से उठी आवाज़ हर संवेदनशील भारतीय की आवाज़ है। इंडिया गेट पर न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता के साथ खड़े होने और उनकी आवाज़ को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार।
ये है अंकिता भंडारी के परिजनों की मांग
अंकिता के परिजनों की राष्ट्रपति से मांग है कि जब तक CBI की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल के पद पर नियुक्त न किया जाए। उनका सवाल है कि आखिर दुष्यंत गौतम को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है? गोदियाल ने कहा अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी। उसके परिवार को न्याय मिलना पूरे उत्तराखंड की भावनाओं का सवाल है। नक्शेदेखें
प्रभावशाली व्यक्ति को जांच से ऊपर न माना जाए: गोदियाल
गोदियाल ने कहा हमारी मांग स्पष्ट है कि अंकिता को न्याय मिले, हर सवाल का जवाब मिले और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को जांच से ऊपर न माना जाए। न्याय की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक अंकिता और उसके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

