नैनीताल। नैनीताल शहर से एक दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह प्रसिद्ध नैनी झील में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे पाषाण देवी मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झील में एक शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद तुरंत तल्लीताल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान की।
पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह शहर के एक होटल में काम करता था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। वह अविवाहित भी था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात कही थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह उसका शव नैनी झील में मिला।
पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को बीडी पांडे अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
इस घटना के बाद नैनी झील के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

