उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस केस से जुड़े कथित VIP के नाम को लेकर आज पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर CBI कोर्ट में पेश होंगी। जहां उनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई होगी। कथित वीआईपी के सवालों के बीच सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति जताई है। उन्होंने मीडिया के सामने सहमति पत्र दिखाकर जांच एजेंसियों को सहयोग देने की बात कही।
अंकिता भंडारी हत्याकांड: नार्को टेस्ट के लिए सुरेश राठौड़ तैयार!
दरअसल सुरेश राठौड़ नार्को टेस्ट की सहमति का पत्र लेकर देहरादून कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया के सामने सहमति पत्र दिखाकर जांच एजेंसियों को सहयोग देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाए। हालांकि जब वायरल ऑडियो को लेकर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
कथित VIP को लेकर ऑडियो हुआ था वायरल
मालूम हो कि समय-समय पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की पहचान को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
उर्मिला सनावर की भी आज कोर्ट में पेशी
जिसमें वीआईपी के नाम के जिक्र की बात सामने आई है। इसी ऑडियो की सत्यता और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। सुरेश राठौड़ के साथ उर्मिला सनावर भी कोर्ट में आज पेश होंगी
About The Author
You may also like
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशांक शुक्ल को मिला ‘ऋषि सम्मान-2026’
नशे में धुत व्यक्ति से लूट की कोशिश, धक्का लगने से हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
दोपहर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, रात्रि में श्रीराम वनवास लीला का हुआ मंचन
हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत
उर्मिला सनावर पर बढ़ता जा रहा शिकंजा, देहरादून में 1 और मुकदमा दर्ज

