उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार हैं। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है।
23 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी
मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। जबकि 3500 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
24 और 25 अक्टूबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
वैज्ञानिकों ने 24 अक्टूबर के लिए भी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 25 अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है
About The Author
You may also like
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशांक शुक्ल को मिला ‘ऋषि सम्मान-2026’
नशे में धुत व्यक्ति से लूट की कोशिश, धक्का लगने से हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
दोपहर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, रात्रि में श्रीराम वनवास लीला का हुआ मंचन
हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत
उर्मिला सनावर पर बढ़ता जा रहा शिकंजा, देहरादून में 1 और मुकदमा दर्ज

