






रायवाला, प्रतीतनगर,। लोक कल्याण समिति (पंजीकृत), प्रतीतनगर, रायवाला द्वारा आयोजित पंचम श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर विधि-विधानपूर्वक गणेश पूजन, मंच पूजन एवं शस्त्र पूजन संपन्न कराया गया।
लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता एवं श्रीरामलीला महोत्सव के मुख्य मंच उद्घोषक विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति एवं श्रीराम भक्तों के सहयोग से पंडित संजय सेमवाल ने कलश यात्रा के साथ गणेश पूजन, मंच पूजन एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न कराया।
नौटियाल ने बताया कि 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली श्रीरामलीला में शिव-पार्वती एवं गणेश संवाद, गणेश पूजन, नारद मोह तथा श्रवण लीला का मंचन प्रमुख आकर्षण रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रीरामलीला महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है।
इस अवसर पर लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी, प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल, महिला कल्याण सचिव अंजू बडोला, सह सचिव देवकी सुवेदी, सदस्य राम सिंह, नवीन चमोली एवं नितेश चमोली उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त रामलीला के निर्देशक महेन्द्र राणा सहित गोपाल सेमवाल, राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी, रुचि सती, मुकेश डंगवाल, रोहित, सन्नी, सुनील तिवाड़ी, आयुष जोशी, सुभाष, रेखा पंत, अनिल पंत, लीला शर्मा, माया डबराल, सुषमा, ए.के. सिंह, उमा जोशी, रेखा थपलियाल, सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
About The Author
You may also like
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन, देर रात तक जमी रही दर्शकों की भीड़
अब गढ़वाली में भी सुनाई देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
श्रीलंका में उत्तराखंड की स्वदेशी ज्ञान परंपरा की गूंज, डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध पत्र
बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
पहाड़ की संस्कृति बड़े पर्दे पर!, गढ़वाली फिल्म सुपन्यू’ पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च
