बड़ा झटका!, पंजाब के 3 आप विधायक BJP में हुए शामिल

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के तीन विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

आज सुबह तीनों विधायक दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे। जहां तीनों को सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही अमृतसर नॉर्थ से सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा सदस्यता से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

Punjab AAP : पंजाब के 3 AAP विधायक BJP में शामिल
दरअसल दो दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने अपने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें उन्होंने 37 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया था। लेकिन इन विधायकों का नाम उस लिस्ट में नहीं था।

पंजाब बीजेपी प्रभारी ने तीनों का किया स्वागत
पार्टी छोड़ तीनों विधायकों का पंजाब भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया ने स्वागत किया। तो वहीं तीनों को भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
दो दिन पहले ही दिया था इस्तीफा
मालूम हो कि दो दिन पहले ही चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। तो वहीं कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आज पार्टी छोड़ी। जिसके बाद मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान तीनों ने आप सरकार को जमकर घेरा

About The Author