उत्तरकाशी के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन और भारी बर्फबारी के चलते लापता हुए 7 ट्रेकर्स और एक गाइड की तलाश में रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है।
केदारताल में रेस्क्यू के लिए उतरी SDRF-NIM की टीम
सोमवार यानी आज SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की संयुक्त टीम को हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारताल क्षेत्र में उतारा गया है। नौ सदस्यीय इस दल को लापता ट्रेकर्स और गाइड की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
8 लापता लोगों की तलाश तेज
गौरतलब है कि केदारताल क्षेत्र में 7 ट्रेकर्स और एक गाइड के लापता होने की सूचना के बाद से SDRF द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष माउंटेनियरिंग टीम को अभियान में लगाया गया है।
इससे पहले SDRF की गंगोत्री टीम केदारताल क्षेत्र में पहुंचकर रेकी कर चुकी थी, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी और विषम परिस्थितियों के कारण सर्च अभियान को आगे बढ़ाने में कठिनाइयां आ रही थीं। इसके बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से क्षेत्र की हवाई रेकी और सर्च करने का निर्णय लिया गया।
केदारताल क्षेत्र की दो बार की सघन हवाई रेकी
इसी क्रम में SDRF के हेड कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल दीपक पंत हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचे थे। इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए केदारताल क्षेत्र की दो बार सघन हवाई रेकी की गई, लेकिन इस दौरान लापता ट्रेकर्स या उनके टेंट के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल पाए थे। अब सोमवार को SDRF और NIM की नौ सदस्यीय टीम को क्षेत्र में उतारे जाने के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम आवश्यक पर्वतारोहण और बचाव उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुटी है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और बर्फबारी के बीच टीम का मुख्य लक्ष्य लापता सात ट्रेकर्स और गाइड का पता लगाना है
About The Author
You may also like
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
अंग्रेजी साहित्य शोध पत्रिका ‘क्रिएटिव राइटिंग एंड क्रिटिसिज्म’ का नया अंक प्रकाशित, दिवंगत शिक्षाविद् डॉ. सुरेश नाथ को किया गया समर्पित
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

